जीवन की पथरीली राहें !
कुछ करीब,
कुछ दूर किनारे !
भटक रहे,
किस खोज में जाने !
कितनी आवाजे दी थी,
पूछो मेरी ख़ामोशी से !
कब आहत,
कब है प्रसन्न मन !
संभला भी है,
बहका मन !
इनको समझाने में,
कितनी आवाज़े दी थी,
पूछो मेरी ख़ामोशी से !
जब आशाएं,
पतझड़ बन,
व्याकुल करती हैं,
जीवन उपवन !
इनमे उत्साह जगाने को,
कितनी आवाजे दी थी ,
पूछो मेरी ख़ामोशी से !
अस्त हुआ रवि,
विकल हुआ नभ !
तम की छाया में,
कितनी आवाजे दी थी,
पूछो मेरी ख़ामोशी से !
कुछ करीब,
कुछ दूर किनारे !
भटक रहे,
किस खोज में जाने !
कितनी आवाजे दी थी,
पूछो मेरी ख़ामोशी से !
कब आहत,
कब है प्रसन्न मन !
संभला भी है,
बहका मन !
इनको समझाने में,
कितनी आवाज़े दी थी,
पूछो मेरी ख़ामोशी से !
जब आशाएं,
पतझड़ बन,
व्याकुल करती हैं,
जीवन उपवन !
इनमे उत्साह जगाने को,
कितनी आवाजे दी थी ,
पूछो मेरी ख़ामोशी से !
अस्त हुआ रवि,
विकल हुआ नभ !
तम की छाया में,
गहराए गम के बादल !
इनको दूर भगाने में,कितनी आवाजे दी थी,
पूछो मेरी ख़ामोशी से !
--------सुनील मिश्रा
No comments:
Post a Comment